Ayushman Card Yojna: आयुष्मान कार्ड योजना में जुड़े होने के बाद भी अस्पताल मांगे पैसे तो फिर यहां करें शिकायत
- byShiv
- 10 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश की केंद्र सरकार से लेकर प्रदेशों की सरकारें भी लोगों के स्वास्थ्य के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। इनमे से एक योजना हैं आयुष्मान कार्ड योजना। इससे देश के करोड़ों पात्र परिवारों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा है। इस आयुष्मान कार्ड से आप सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है। ऐसे में अगर अस्पताल का डॉक्टर, कर्मचारी या कोई और आयुष्मान कार्ड के बावजूद इलाज के नाम पर पैसे मांगता है, तो ध्यान दें कि आप ऐसे व्यक्ति की शिकायत कर सकते हैं।
अस्पताल पैसे मांगे तो क्या करें?
अगर अस्पताल आपसे आयुष्मान कार्ड के तहत कवर होने वाले इलाज के लिए पैसे मांगता है, तो सबसे पहले संबंधित अस्पताल के प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र या आयुष्मान हेल्प डेस्क से बात करें।
उन्हें बताएं कि आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य के लाभार्थी हैं और आपके पास आयुष्मान कार्ड है आप उसके तहत मुफ्त इलाज लेना चाहते हैं। अगर आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क से समस्या का समाधान नहीं होता है, तो फिर आप इसकी शिकायत आगे कर सकते हैं
आप योजना के 14555 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।
ऑनलाइन भी दर्ज कर सकते हैं शिकायत
आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की वेबसाइट CGRMS पोर्टल cgrms.pmjay.gov.in पर जाकर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं
pc- NBT






