Ayushman Yojana: क्या आपको पता हैं आयुष्मान कार्ड की कितनी होती हैं सालाना लिमिट, नहीं तो आज ही करें पता

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई योजनाओं पर काम करती हैं। इन योजनाओं में से ही कुछ स्वास्थ्य से भी जुड़ी होती है। इनमें से ही एक हैं आयुष्मान कार्ड योजना। आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है। बस ये आयुष्मान कार्ड सिर्फ पात्र लोगों के बनते हैं और अगर आप भी इसके लिए पात्र हैं तो आप इस कार्ड को बनवा सकते हैं। चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट क्या होती है और आप जान सकते हैं कि आयुष्मान कार्ड से आप कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाएं?
आपका अगर आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले ये पता करना है कि आपके शहर का कौन सा ऐसा अस्पताल है जो इस योजना में पंजीकृत है। आपको अगर ये जानना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकत है, तो आपको योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर बन आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाएं और संबंधित अधिकारी से मिलें। फिर आपकी पहचान सत्यापित की जाती है और सबकुछ सही होने पर आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।

आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट क्या है?
आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट से मतलब है कि आयुष्मान कार्ड से एक साल के भीतर कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है। दरअसल, आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है। ऐसे में एक साल के भीतर आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं।

pc- amar ujala