Babar Azam: बाबर आजम ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, ये काम करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के बैटर बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 15वें मुकाबले में कराची किंग्स के खिलाफ खेली नाबाद 87 रन की पारी के दम पर टी20 क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इस पारी के दम पर बाबर ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए टी20 प्रारूप में सबसे कम पारियों में 12 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

बाबर आजम ने पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए कराची किंग्स के खिलाफ 51 गेंदों पर 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से नाबाद 87 रन की पारी खेली जबकि कुसल मेंडिस ने 52 गेंदों पर 109 रन बनाए और इस पारी के दौरान 4 छक्के और 14 चौके भी लगाए। 

बाबर ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
बाबर आजम ने पीएसएल 2026 के 15वें मैच में कराची के खिलाफ नाबाद 87 रन बनाए और टी20 क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे कर लिए। यही नहीं वो इस प्रारूप में सबसे कम पारियों में 12000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बैटर भी बने। बाबर आजम ने ये कमाल 338 पारियों में किया और गेल से आगे निकल गए जिन्होंने ऐसा 343 पारियों में किया था।

pc- jansatta