Bank Accounts : अगर आपके एक से ज़्यादा बैंक अकाउंट हैं, तो जरूर पढ़ लें ये खबर, वरना हो सकती है समस्या
- byvarsha
- 18 Aug, 2026
pc: Her zindagi
आज के डिजिटल दौर में बैंक अकाउंट होना लगभग हर व्यक्ति के लिए जरूरी हो गया है। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से लेकर सैलरी और बिल पेमेंट तक, कई जरूरी काम बैंक खाते के जरिए किए जाते हैं। वहीं, कई नौकरीपेशा लोगों के एक से ज्यादा बैंक अकाउंट भी होते हैं। ऐसे में कई बार लोग अपने पुराने बैंक खातों को भूल जाते हैं या लंबे समय तक उनका इस्तेमाल नहीं करते।
अगर आपके पास भी कोई पुराना बैंक अकाउंट है, तो उसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। लंबे समय तक किसी तरह का ट्रांजैक्शन न होने पर बैंक अकाउंट इनएक्टिव या निष्क्रिय हो सकता है। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर सवाल रहता है कि उनका पुराना अकाउंट एक्टिव है या नहीं, इसे कैसे चेक करें और इनएक्टिव अकाउंट को दोबारा कैसे एक्टिवेट किया जा सकता है। आइए, इस आर्टिकल में इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से जानते हैं।
बैंक अकाउंट कब इनएक्टिव हो जाता है?
RBI के नियमों के मुताबिक, अगर अकाउंट होल्डर ने दो साल से ज़्यादा समय तक बैंक अकाउंट में कोई ट्रांज़ैक्शन नहीं किया है, तो आपका अकाउंट इनएक्टिव हो सकता है। अकाउंट के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए आप अपने बैंक से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।
यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि इसका मकसद पुराने और इनएक्टिव अकाउंट की सिक्योरिटी बनाए रखना है। इसलिए अगर आपने कई सालों से सेविंग्स अकाउंट, सैलरी अकाउंट या किसी दूसरे बैंक अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया है, तो उसका स्टेटस चेक कर लें।

PC: tv9
डॉर्मेंट अकाउंट में रखे पैसे का क्या होता है?
डॉर्मेंट अकाउंट में जमा आपकी रकम सुरक्षित रहती है, लेकिन अकाउंट दोबारा एक्टिवेट किए बिना आप उस पैसे का इस्तेमाल या निकासी नहीं कर सकते। अगर आपका बैंक अकाउंट निष्क्रिय हो गया है, तो उसे फिर से सक्रिय कराने के लिए संबंधित बैंक से संपर्क करना होगा। बैंक की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपका अकाउंट दोबारा एक्टिव किया जा सकता है।
डॉर्मेंट अकाउंट को कैसे एक्टिवेट करें?
आपका बैंक आपके डॉर्मेंट अकाउंट को फिर से एक्टिवेट करने के लिए आपसे KYC करवाने के लिए कहेगा। इसके बाद आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा। KYC के लिए आमतौर पर पहचान और पते का सबूत चाहिए होता है। बैंक के नियमों के अनुसार, KYC अपडेट ब्रांच में जाकर या अगर उपलब्ध हो तो वीडियो KYC के ज़रिए पूरे किए जा सकते हैं।
अपनी सबसे नज़दीकी बैंक ब्रांच में जाएँ
बैंक अधिकारी से बात करके अकाउंट एक्टिवेट करने का प्रोसेस समझें।
ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में जानकारी लें और उन्हें जमा करें।
KYC प्रोसेस पूरा होने के बाद, आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा।






