Rajasthan: पूर्व सीएम गहलोत का बयान, जनता के सब्र का इम्तिहान लेना मोदी सरकार को भारी पड़ेगा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को राहुल गांधी की अगुवाई में हुए मार्च को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में  कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी की अगुवाई में हुआ मार्च ऐतिहासिक है। मैंने दिल्ली में कई मार्च देखे हैं, लेकिन इतना शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मार्च काफी वर्षों बाद देखने को मिला।

इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती यह रही कि इसमें सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि सामाजिक संगठनों के लोग और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। राहुल गांधी ने सभी विपक्षी पार्टियों को साथ लेकर जनता की आवाज को हुक्मरानों तक पहुंचाने का काम किया है।

अशोक गहलोत ने कहा कि यह जनता का आक्रोश है। मोदी सरकार और चुनाव आयोग की वोट चोरी के खिलाफ अब जनता सड़कों पर आ गई है। अब भी वक्त है, अपनी गलती मानिए और सुधार के कदम उठाइए। जनता के सब्र का इम्तिहान लेना मोदी सरकार को बहुत भारी पड़ेगा।

pc- india tv hindi