Bank Holiday: जाने फरवरी में कितने दिनों के लिए बैंक रहने वाले हैं बंद, जाने से पहले देख ले कैलेंडर

इंटरनेट डेस्क। जनवरी का महीना खत्म होने वाला है और अब फरवरी का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में आरबीआई की और से फरवरी महीने की बैंक की छुट्टियों की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में आप भी बैंक से जुड़ा कोई लेकर फरवरी में बैंक जाने की सोच रहे हैं तो तो सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि बैंक किस-किस दिन बंद रहने वाले हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी के लिए बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट का ऑफिशियली ऐलान कर दिया है। इसमें वीकली ऑफ के अलावा, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां और राज्यों के अपने त्योहारों के हिसाब से छुट्टियां शामिल हैं।

फरवरी 2026 में बैंक में छुट्टियों की लिस्ट
1 फरवरी (रविवार) - वीकली ऑफ
14 फरवरी (शनिवार) - दूसरा शनिवार
15 फरवरी (रविवार) - वीकली ऑफ
22 फरवरी (रविवार) - वीकली ऑफ
28 फरवरी (शनिवार) - चौथा शनिवार

15 फरवरी– महाशिवरात्रि के मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे,2026 में महाशिवरात्रि रविवार को पड़ रही है इसलिए इस दिन बैंक वैसे भी वीकली ऑफ के चलते बंद रहेंगे 
18 फरवरी – तिब्बती नव वर्ष के उत्सव के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे
19 फरवरी – छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र में बैंकों की छुट्टी रहेगी
20 फरवरी – अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे

pc- economictimes.com