Bank Strike:आज जा रहे हैं बैंक तो नहीं होगा आपका काम! देशभर के बैंकों में हैं आज हड़ताल
- byShiv
- 12 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपको बैंक से जुड़ा अगर कोई काम हैं तो फिर यह खबर आपके लिए काम की है। जी हां अगर आप आज यानी 12 फरवरी को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। देशभर के कई बैंक कर्मचारी संगठनों ने आज हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इस हड़ताल का असर सरकारी और कुछ प्राइवेट बैंकों के कामकाज पर पड़ सकता है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक ने आज कोई आधिकारिक छुट्टी घोषित नहीं की है, लेकिन कर्मचारी यूनियनों के प्रदर्शन की वजह से चेक क्लियरिंग, कैश जमा और निकासी जैसे कामों में देरी हो सकती है।
इन बैंकों में कामकाज हो सकता है ठप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो देश के बड़े बैंकों जैसे बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पहले ही अपने ग्राहकों को सावधान कर दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि प्रमुख कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल का नोटिस दिया है। बैंकों का कहना है कि वे कोशिश कर रहे हैं कि काम सामान्य रूप से चलता रहे, लेकिन कर्मचारियों के शामिल होने की वजह से ब्रांच और ऑफिस के काम पर असर पड़ सकता है।
क्यों हैं हड़ताल
बैंक कर्मचारियों की इस नाराजगी की कई बड़ी वजहें हैं। उनकी सबसे बड़ी और पुरानी मांग है कि बैंकों में भी हफ्ते में केवल 5 दिन ही काम हो और सभी शनिवार को छुट्टी दी जाए। अभी बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं। इसके अलावा, कर्मचारी केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार नए लेबर कोड का भी विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि नए नियम मजदूरों और कर्मचारियों के हक में नहीं हैं।
pc- etnownews.com






