BC Sakhi Yojana: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! घर बैठे हर महीने मिलेंगे 4,000 रुपये और 50,000 की मदद, जानें डिटेल्स
- byvarsha
- 16 Oct, 2026
pc: tv9 bharatvarsh
केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कई बेहतरीन योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और डिजिटल रूप से मजबूत बनाने के लिए 'बैंकिंग करॉस्पॉन्डेंट सखी' (BC Sakhi) योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के जरिए ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और वे घर बैठे अच्छी कमाई कर सकती हैं इस योजना के तहत गांवों की पढ़ी-लिखी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से स्मार्टफोन चलाने वाल महिलाएं कमाई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी सभी जरूरी बातें:
योजना के मुख्य लाभ और वित्तीय सहायता
हर महीने स्टाइपेंड: गांवों तक डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए शुरू की गई इस योजना में चयनित पात्र महिलाओं को शुरुआत के 6 महीनों तक हर महीने 4,000 रुपये का मानदेय (Stipend) दिया जाता है ।
डिवाइस के लिए आर्थिक मदद: बैंकिंग हार्डवेयर डिवाइस खरीदने के लिए सरकार की तरफ से 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
कमीशन आधारित नियमित कमाई: छह महीने की अवधि पूरी होने के बाद महिलाओं की कमाई बैंकिंग लेन-देन (जैसे पैसे जमा करना, निकालना, लोन दिलाना आदि) पर मिलने वाले कमीशन के जरिए होती है।
आवेदन के लिए क्या है पात्रता? (Eligibility Criteria)
यदि आप भी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं, तो सरकार द्वारा तय किए गए इन नियमों को पूरा करना होगा:
शैक्षणिक योग्यता: आवेदिका का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है
स्वयं सहायता समूह से जुड़ाव: महिला का स्थानीय स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य होना जरूरी है
तकनीकी ज्ञान: आवेदन करने वाली महिला को स्मार्टफोन चलाना और डिजिटल उपकरण ऑपरेट करने की बुनियादी समझ होनी चाहिए
स्थानीय निवासी: आवेदिका उसी ग्राम पंचायत की मूल निवासी होनी चाहिए, जिस ग्राम पंचायत के लिए वह आवेदन कर रही है






