Nila Drum Murder Case: मुस्कान को मेरठ नहीं मथुरा जेल में हो सकती हैं फांसी, जाने इसके पीछे की वजह

इंटरनेट डेस्क। सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। इन दिनों को अब जो आगे का प्रोसेस हैं पूरा होने के बाद फांसी होगी, हालांकि उस बीच ये लोग आगे भी अपील कर सकते है। लेकिन फांसी की सजा के बाद  मथुरा जेल का नाम चर्चा में है, यहां महिलाओं को फांसी देने के लिए विशेष व्यवस्था मौजूद है। निर्भया मामले के दोषियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद ने भी फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि चर्चा यह भी हैं कि दोनों को फांसी कहां दी जाएगी? 

दरअसल, सिर्फ मथुरा जेल में महिलाओं को फांसी देने के लिए विशेष फांसीघर मौजूद है, इसी वजह से मुस्कान को फांसी दिए जाने की स्थिति में मथुरा जेल का नाम चर्चा में आ रहा है। हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि मुस्कान को निश्चित रूप से वहीं फांसी दी जाएगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बीच मेरठ के पवन जल्लाद का कहना है कि यदि मुस्कान और साहिल को फांसी देने के लिए उन्हें आधिकारिक तौर पर बुलाया जाता है तो वह अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं, उन्होंने मृत्युदंड के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने उचित निर्णय दिया है।

pc- india tv hindi