Bharat Taxi: देश की पहली को-ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस शुरू, भारत टैक्सी देगी प्राइवेट कैब सर्विस को चुनौती

इंटरनेट डेस्क। देश की पहली को-ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस भारत टैक्सी ऐप आधिकारिक तौर लॉन्च हो गई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सहकारिता मंत्रालय द्वारा लॉन्च की गई ये नई कैब सर्विस सीधे तौर पर ओला-उबर और रैपिडो जैसे प्राइवेट राइड-हेलिंग कंपनियों के मोनोपोली को चुनौती देगी।

क्या हैं खास बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो खास बात ये है कि ये पूरी तरह ऐप बेस्ड स्वदेशी टैक्सी सर्विस है। माना जा रहा है कि इसके आने से ओला, उबर जैसी ऐप बेस्ड कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलेगी और कंपटीशन बढ़ेगा जिसका फायदा आम ग्राहकों को मिल सकेगा। ड्राइवर-ओनरशिप मॉडल पर बेस्ड भारत टैक्सी ऐप कमिशन फ्री सर्विसेज उपलब्ध कराएगा।

भारत टैक्सी का मानना है कि दूसरी ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस की तरह इसमें भी बराबर किराया होगा, लेकिन क्योंकि पहली स्वदेशी ऐप बेस्ड टैक्सी आने से कंपटीशन होगा जिससे ओला और उबर जैसी कंपनियों को किराया कम करना पड़ेगा, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा। भारत टैक्सी के सीईओ विवेक पांडेय ने कहा कि, अभी भारत टैक्सी इससे जुड़े ड्राइवरों से किसी तरह का सर्विस चार्ज नहीं ले रही है लेकिन भविष्य में 25 से 30 रुपए प्रतिदिन लिया जा सकता है।

pc- sudarshannews.in