Bharti-Haarsh: क्या दो बच्चों के बाद तलाक लेने जा रहे हैं भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया!

इंटरनेट डेस्क। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया टीवी के सबसे मशहूर जोड़ी है। दोनों की जोड़ी दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर भी दोनों को खूब प्यार मिलता है। लेकिन इसी बीच भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादीशुदा जिंदगी को लेकर हैरान कर देने वाली खबरें सामने आई थी। 

खबरों के अनुसार दोनों की शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलें आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो दोनों तलाक लेने वाले हैं। इन खबरों को सुनने के बाद में फैन भी काफी ज्यादा निराश हो गए थे। मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारती सिंह ने खुद हर्ष के साथ में तलाक की खबरों पर अपना रिएक्शन दे दिया है। उन्होंने बताया कि अब मैं हर्ष के साथ में नहीं रहना चाहती हूं क्योंकि हम दोनों के बीच में दरार आने लग गई है और मुझे इरिटेशन होती है।

भारती सिंह इस पर आगे बात करते हुए कहती हैं कि बहुत सारी चीजें हैं, जो हर्ष बर्दाश्त नहीं कर पता है और हमारे रिश्ते में भी दरार आने लग गई है। हम अलग हो रहे हैं।  भारती सिंह ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि हम बिल्कुल भी अलग नहीं हो सकते हैं शायद मर भी जाएं तब भी अलग ना हो।

pc-indianexpress.com