Bihar: बहू ने सास के प्राइवेट पार्ट में भरी लाल मिर्च, फिर भी नहीं भरा मन तो बेलन के तेल लगा...
- byShiv
- 12 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार के पटना में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़ गए है। जी हां यहां एक बहू ने अपनी सास को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र की है। मृतक सास की पहचान शाबरा खातून के रुप में हुई है। आरोपी बहू की पहचान गुलफशा के रुप में हुई है।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गुलफशा अपनी सास के साथ अक्सर दुर्व्यवहार और मारपीट करती थी। विवाद तब और बढ़ गया जब शाबरा खातून ने बहू की हरकतों की शिकायत अपने बेटे से की। इसी बात का बदला लेने के लिए बहू ने सास को बुलाया और उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह चिल्ला न सकें। इसके बाद आरोपी बहू ने सास के आंखों और प्राइवेट पार्ट्स में तीखी मिर्च का पाउडर भर दिया। इसके बाद बुजुर्ग महिला को बेलन बेरहमी से पीटा।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बहू अपने बच्चों को लेकर घर से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका की बेटी पहुंचीं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि,जख्म इतने गहरे थे कि पटना एम्स ले जाने के दौरान शाबरा खातून ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार बहू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
pc-oneindia






