Bihar: लालू परिवार में घट रही दूरियां, घर से निकाले जाने के बाद भी मां का जन्मदिन मनाने पहुंचे तेज प्रताप

इंटरनेट डेस्क। नया साल 2026 का पहला दिन लालू फैमिली के लिए बेहद खास रहा। ऐसा इसलिए की कुछ ऐसी तस्वीरें पब्लिक डोमेन में आईं जिसे देखकर चर्चा शुरू हो गई कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां घट रही हैं। पहली जनवरी को पूर्व बिहार सीएम और विधान परिषद में नेता विरोधि दल राबड़ी देवी का जन्मदिन था इस मौके पर उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सबको चौंका दिया। 

पहुंच गए घर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मई महीने में अनुष्का यादव प्रकरण में घर से निकाले जा चुके तेज प्रताप अचानक 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में पहुंच गए। उन्होंने मां के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर किया। दरअसल तेज प्रताप मां रबड़ी देवी का जन्मदिन मनाने उनके आवास पर पहुंच गए। मीडिया को कानों कान इसकी खबर नहीं लगी। तेज प्रताप ने अपने साथ बैठाकर मां से जन्मदिन का केक कटवाया। हालांकि इस दौरान लालू यादव, तेजस्वी यादव या परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं दिखा। 

दिल्ली में हैं लालू
जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर हैं। तेजस्वी यादव अपनी पत्नी रेचल के साथ विदेश यात्रा पर हैं। जब तेज प्रताप पहुंचे तो राबड़ी आवास पर कोई अन्य वर्कर भी मौजूद नहीं था। निकलने के बाद तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात की। बताया कि वे मां के पास गए थे और उनके जन्मदिन पर साथ बैठकर केक काटा। उन्होंने बिहार वासियों को नये साल की शुभकामनाएं दी।

pc- hindustan