BJP: भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए राजस्थान के 20 नेता करेंगे ये काम, वसुंधरा राजे को मिली हैं....

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जल्द ही होने जा रहा हैं। हर तरफ गलियारों में सवाल यही है कि अगला अध्यक्ष कौन? इस सस्पेंस के बीच, राजस्थान भाजपा ने अपनी कमर कस ली है और प्रस्तावक के तौर पर राजस्थान से 20 दिग्गजों की लिस्ट जारी की गई है, जो नामांकन प्रक्रिया में प्रस्तावक की अहम भूमिका निभाएंगे।

भाजपा की इस लिस्ट में राजस्थान की सियासत के हर बड़े चेहरे को जगह मिली है। प्रस्तावक के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ तो आगे हैं ही। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम भी आगे है। दोनों डिप्टी सीएम दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा को भी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में शामिल किया गया है।

लिस्ट में और भी हैं नाम
इस लिस्ट में पूर्व प्रदेशाध्यक्षों की पूरी फौज हैं, डॉ. सतीश पूनिया, सीपी जोशी और अशोक परनामी को इसमें जगह मिली है। वहीं, राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को जगह मिली है। भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन के लिए विभिन्न राज्यों से प्रस्तावकों की आवश्यकता होती है। राजस्थान से चुने गए ये 20 नाम न केवल प्रस्तावक हैं, बल्कि वे पार्टी के उस भरोसे का प्रतीक हैं जो दिल्ली के दरबार में राजस्थान की अहमियत को दर्शाता है।

pc- ndtv raj