BJP: अमित शाह ने पूछा राहुल गांधी से, बार-बार क्यों जाते हैं वियतनाम, चाहते हो घुसपैठियों को बचाना

इंटरनेट डेस्क। पंजाब में विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू हो चुकी है। साल 2027 के  शुरूआत में यहां विधानसभा चुनाव होने है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब बॉर्डर के हरियाणा के करनाल में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली और यहां से राहुल गांधी को निशाने पर लिया। इस दौरान अमित शाह ने जनता को संबोधित किया। 

क्या कहा अमित शाह ने
खबरों के अनुसार शाह ने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि हमें यह रैली क्यों निकालनी पड़ रही है। देश की जनता ने लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की लगातार हार हुई। लोकतंत्र में संसद चर्चा का सर्वाेपरि स्थान है, लेकिन राहुल गांधी, आप संसद नहीं चलने देते हो, मुद्दों पर चर्चा नहीं करते। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा की वो बार-बार वियतनाम क्यों जाते हैं।

राहुल गांधी किया ये सवाल
खबरों की माने तो अमित शाह ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का ब्योरा मांगते हुए कहा कि आप लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, लोगों को यह जानने का अधिकार है। अमित शाह ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली का मकसद मतों की रक्षा करना नहीं, बल्कि घुसपैठियों को बचाना है। अगर राहुल गांधी एक जिम्मेदारी से चर्चा करना चाहते हो, अगर आपके मुद्दों में सच्चाई है, आपके मुद्दों में दम है, तो संसद में चर्चा करिए। 

PC- india tv hindi