BJP: प्रशांत भूषण के भारत में रिजीम चेंज बयान पर भाजपा का पलटवार, राहुल गांधी देश के दुश्मनों से मिल गए हैं
- byShiv
- 16 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लगातार इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन जारी हैं, इसका नेतृत्व राहुल गांधी के हाथों में है। ऐसे में गुरुवार को वकील प्रशांत भूषण ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे हंगामा खड़ा हो गया। प्रशांत भूषण ने गुरुवार को खुलकर कहा कि उनका मकसद भारत में रिजीम चेंज करना है और इसके लिए जो करना पड़ेगा वो करेंगे।
निशाने पर आ गए राहुल गांधी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रशांत भूषण के इस बयान के बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी देश के दुश्मनों से मिल गए हैं। दरअसल, गुरुवार को प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और अभिजीत दिपके के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए। नेहा बोरा और अभिजीत दिपके ने तो तख्तापलट को लेकर कुछ नहीं बोला लेकिन जैसे ही प्रशांत भूषण के बोलने की बारी आई, उन्होंने खुलकर अपने इरादे जाहिर किए। प्रशांत भूषण ने कहा कि सरकार कुछ भी कर ले, वो पीछे नहीं हटेंगे, अब उनकी आवाज को कोई दबा नहीं सकता, वो अब रिजीम चेंज करके ही रहेंगे।
भाजपा ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रशांत भूषण के बयान पर भाजपा का तुरंत रिएक्शन आया। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी की आंदोलनकारी टोली का मकसद अब खुलकर सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर तो सिर्फ बहाना है, राहुल गांधी का असली टारगेट किसी तरह सत्ता पर काबिज होना है। संबित पात्रा ने कहा कि इसके लिए राहुल किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। भाजपा कभी भी भारत को पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं बनने देगी।
pc- jansatta






