Bollywood: पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं पहले दिन कर सकती है इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- byAdmin
- 19 Jan, 2024

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म मैं अटल हूं आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर बनी इस फिल्म को देखने क लिए दर्शक और पंकज के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है।
फिल्म मैं अटल हूं के पोस्टर और ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। अब ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करने में सफल रहती है। खबरों की मानें तो पंकज त्रिपाठी की ये फिल्म पहले दिन 1-2 करोड़ के साथ धीमी शुरुआत कर सकती है।
इस फिल्म को कुछ सीमित स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया गया है। विशेषज्ञों का मनना है कि ये फिल्म पहले दिन ठीक कमाई कर सकती है। वर्ड ऑफ माउथ का आगामी समय में फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर प्रभाव पड़ सकता है।
नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें