Budget 2026: निर्मला सीतारणम की बजट टीम में इस बार कौन कौन हैं शामिल, जो निभा रहे खास जिम्मेदारी
- byShiv
- 27 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश के आम बजट 1 फरवरी को आने वाला हैं, उसके पहले बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट की तैयारी कौन करता हैं, उस टीम में कौन कौन शामिल होता हैं। वैसे तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कप्तान के रूप में इस जरूरी काम की कमान संभाल रही हैं, तो उनकी टीम पूरे जोर-शोर से इसे पूरा करने में लगी हुई है। वित्त मंत्री की बजट टीम में इस बार कई दिग्गज और नए चेहरे शामिल हैं।
9वां बजट भाषण देंगी वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वां आम बजट पेश करने वाली हैं और इसे अंतिम रूप दिए जाने में जुट गई हैं। वित्त मंत्री 1 फरवरी को लोकसभा में बजट पेश करने वाली हैं। यह मोदी 3.0 सरकार का तीसरा पूर्ण बजट होगा। फरवरी महीने की शुरुआत रविवार से हो रही है और छु्ट्टी वाले दिन ही इसे पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री की बजट टीम में उनके अलावा वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत कई नए चेहरे भी शामिल हैं।
कौन कौन है टीम में
बजट डॉक्यूमेंट तैयार करने में फाइनेंस मिनिस्ट्री में ब्यूरोक्रेट्स की जो अनुभवी टीम हैं उनमें वी अनंथा नागेश्वरन, चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर हैं, उनका विभाग जरूरी इनपुट मुहैया कराता है।
अनुराधा ठाकुर
निर्मला सीतारमण की टीम में इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी अनुराधा ठाकुर भी हैं। वह बजट डॉक्यूमेंट्स तैयार करने के लिए जिम्मेदार बजट डिवीजन को लीड करती हैं। खास बात ये है कि वो 1994 बैच की हिमाचल प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी हैं।
अरविंद श्रीवास्तव
राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव टैक्स से जुड़े प्रस्तावों से संबंधित अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जो वित्त मंत्री के बजट भाषण का दूसरा हिस्सा ह।
एम नागराजू समेत ये दिग्गज शामिल
फाइनेंशियल सर्विस सेक्रेटरी का विभाग सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, बीमा कंपनियों और पेंशन प्रणालियों के वित्तीय स्वास्थ्य की देखरेख करता है, जो सरकार के इकोनॉमिक एजेंडे को चलाने में बड़ी भूमिका निभाता है। इनके अलावा निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग सचिव अरुणीश चावला, सरकार के विनिवेश और प्राइवेटाइजेशन रोडमैप के लिए जिम्मेदार हैं।
pc- amar ujala






