Budget Session: पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस की पूर्व सरकारों की डील के नाम पर बोफोर्स याद आता है

इंटरनेट डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को लोकसभा में जवाब देना था, लेकिन धरने प्रदर्शनों के कारण यह हो न सका है। ऐसे में गुरूवार को उन्होंने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो मोदी की कब्र खोदने की बात करते हैं। क्या ये सार्वजनिक जीवन की मर्यादा का अपमान नहीं है? टीएमसी, कांग्रेस, लेफ्ट, डीएमके दशकों से केंद्र में सत्ता का हिस्सा रहे। उनकी पहचान क्या बनी, उनके वक्त डील के नाम पर बोफोर्स याद आता है। आज डील की चर्चा गौरव से होती है।

नारेबाजी हो गई शुरू
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री ने जैसे ही बोलना शुरू किया विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी को बोलने दिया जाए, तानाशाही नहीं चलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि खड़गेजी की उम्र देखते हुए उन्हें बैठकर नारे लगाने की इजाजत दी जाए। इसके बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।

कांग्रेस की पूर्व सरकारों पर साधा निशाना
खबरों की माने तो मोदी ने कहा कि लालकिले से दिए कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के भाषण का एनालिसिस कर लीजिए। इससे पता चल जाएगा कि उनके पास कोई विजन नहीं था। हमारी काफी ताकत उनकी गलतियों को सुधारने में लग रही है। आज देश नीति के आधार पर चल रहा है। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलते हुए हम आगे बढ़ चले हैं।

pc- india today