Census 2027: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भरा जनगणना के लिए पहला स्व-गणना प्रपत्र
- byShiv
- 01 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज यानी 1 मई 2026 से जनगणना 2027 के पहले चरण हाउस लिस्टिंग की शुरुआत हो गई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में सबसे पहले अपना स्व-गणना प्रपत्र भरकर इस राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा, सटीक जानकारी ही सरकार की योजनाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुंचाने में मदद करेगी।
मुख्यमंत्री ने लिखा आज से प्रदेश में प्रारंभ हो रही जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया के अंतर्गत, मैंने अपना स्वयं-गणना प्रपत्र भरा। इस बार की जनगणना बेहद खास है क्योंकि पहली बार नागरिकों को वेब पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी खुद भरने का विकल्प दिया गया है। सभी नागरिक 1 मई से 15 मई के बीच http://se.census.gov.in पर जाकर अपनी डिटेल खुद भर सकते हैं, अगर आप खुद फॉर्म भरते हैं, तो जब कर्मचारी आपके घर आएंगे, तो आपको लंबी कागजी कार्यवाही नहीं करनी होगी, बस अपनी SE ID दिखानी होगी।
pc-






