Central Government: बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा, केंद्र सरकार ने किया इंकार, अब क्या करेंगे नीतीश कुमार

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों में भाजपा को इस बार 240 सीटे मिली है और उसके पास बहुमत नहीं है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने एक बार फिर से एनडीए में शामिल हो मोदी को सरकार बनाने में सहयोग किया है। इसके बदले नीतीश कुमार की पार्टी के नेताओं को केंद्र में मंत्री बनाया गया है। साथ ही चर्चा यह भी थी की बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा भी मिलेगा। लेकिन 23 जुलाई को यानी आज सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही है।

बिहार को लगा झटका
वहीं आज बजट पेश होने के एक दिन पहले ही बिहार और नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए कि बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लिखित जवाब में कहा है कि अंतर-मंत्रालयी समूह की 2012 की रिपोर्ट के आधार पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता है। जनता दल यूनाइटेड के नेता राम पिरित मोंडल ने वित्त राज्य मंत्री से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलता है तो विस्तार में इसकी जानकारी दें। अगर नहीं दिया जाता है तो इसकी वजह बताएं। 

वित्त राज्य मंत्री ने किया इंकार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पंकज चौधरी ने इसी के जवाब में लिखा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता। खबरों के अनुसार वित्त मंत्री ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न देने की वजह लिखित जवाब में बताई। उन्होंने कहा कि अतीत में राष्ट्रीय विकास परिषद ने योजना सहायता के लिए कुछ राज्यों को विशेष श्रेणी का दर्जा दिया गया था, जिनकी कई विशेषताएं ऐसी थीं, जिनके लिए विशेष विचार की आवश्यकता थी। बिहार के मामले में परिस्थितियां ऐसी नहीं हैं कि उसे विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए।

pc- tv9, businesstoday.in, aaj tak