Central Government: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के 3 निजी सचिवों को हटाया गया एक साथ, अचानक बढ़ी हलचल, आदेश पहुंचा पीएमओ
- byShiv
- 07 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के निजी सचिव और दो अतिरिक्त निजी सचिवों को 3 जुलाई को जारी आदेश के बाद अचानक उनके पदों से हटा दिया गया। इस आदेश के बाद एकाएक हलचल सी बढ़ गई है। तीनों साल 2022-2023 से भूपेंद्र यादव के ऑफिस में काम कर रहे थे। अब किन वजहों से इन्हें हटाया गया है, यह साफ नहीं हो पाया है।
इन 3 अफसरों पर गिरी गाज
मीडियसा रिपोटर्स की माने तो मंत्री के निजी सचिव, अमर सिंह जो कि 2010 बैच के आईआरएस-आईटी अधिकारी हैं, लगभग 5 सालों से इस पद पर काम कर रहे थे। जब यादव 2021 से 2024 तक श्रम मंत्री थे, तब भी सिंह उनके निजी सचिव थे और 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद यादव के पर्यावरण मंत्री बनने पर उन्हें फिर से निजी सचिव नियुक्त किया गया था। अमर सिंह को अब प्रशासनिक कारणों से उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया है। केंद्रीय सचिवालय सेवा के अतिरिक्त प्राइवेट सेक्रेटरी, शैलेश कुमार सिंह को भी समय से पहले उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया है। दूसरे अतिरिक्त निजी सचिव, आयुष सरन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
पीएमओ तक पहुंची आदेश की कॉपी
खबरों की माने तो जानकारी के मुताबिक तीनों निजी सचिव को हटाने के आदेश की कॉपी प्रधानमंत्री कार्यालय, डीओपीटी समेत अन्य विभागों में पहुंच चुका है। हालांकि, तीनों को क्यों हटाया गया हैं और क्या इसकी वजह है यह अभी क्लियर नहीं हो पाया है।
pc- etv bharat





