Chaitra Amavasya 2026: जाने कब हैं चैत्र अमावस्या, यह रही तिथि और शुभ मुहूर्त, पितरों के लिए कर सकते हैं इस दिन ये विशेष काम

इंटरनेट डेस्क। हिंदू कैलेंडर में अमावस्या की तिथि का बहुत ही बड़ा महत्व हैं। लेकिन, जब बात चैत्र अमावस्या की आती है, तो इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। यह दिन पितरों को प्रसन्न करने और जीवन से नकारात्मकता दूर करने का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। मार्च 2026 की यह अमावस्या आपके लिए ’पितृ दोष’ से मुक्ति और पुण्य कमाने का शानदार मौका लेकर आई है। आइए जानते हैं कि इस बार चैत्र अमावस्या कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

चैत्र अमावस्या 2026ः तिथि और शुभ मुहूर्त
अमावस्या तिथि का प्रारंभः 18 मार्च 2026, बुधवार सुबह 08ः25 बजे से।
अमावस्या तिथि का समापनः 19 मार्च 2026, गुरुवार सुबह 06ः52 बजे तक।

कब मनाएं चैत्र अमावस्या?
शास्त्रों में ’उदया तिथि’ का विशेष महत्व होने के कारण, चैत्र अमावस्या 19 मार्च 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी। हालांकि, जो भक्त अमावस्या का उपवास रखना चाहते हैं या स्नान-तर्पण जैसे कार्य करना चाहते हैं, वे तिथि शुरू होने के कारण 18 मार्च से ही अपनी पूजा शुरू कर सकते हैं।

स्नान-दान का महामुहूर्तः
धार्मिक दृष्टि से 19 मार्च को स्नान और दान करना अत्यंत शुभ रहेगा।
ब्रह्म मुहूर्तः 19 मार्च, सुबह 05ः42 से 07ः12 बजे तक।

चैत्र अमावस्या का महत्वः
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र अमावस्या वह दिन है जब हम अपने उन पूर्वजों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जो अब हमारे बीच नहीं हैं। अगर आपके कामों में बार-बार अड़चनें आती हैं, तो इस दिन तर्पण करने से पितृ दोष शांत होता है।

pc- navbharat