Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में भूल से टूट जाएं व्रत या पूजा में आ जाएं कोई परेशानी तो करले आप भही ये काम, नहीं लगेगा इसका...

इंटरनेट डेस्क। नवरात्रि में  हर कोई माता की पूजा करते हैं और व्रत करते है। इस समय चैत्र नवरात्र चल रहे हैं, जिसके आखिरी दिन राम नवमी मनाई जाती है, मां दुर्गा के भक्त नवरात्र के 9 दिन के दौरान व्रत रखते हैं। लेकिन कई बार जाने-अनजाने में व्रत-पूजा में कुछ गलतियां हो जाती हैं, जैसे- गलती से कुछ खा लेना जिससे व्रत टूट जाए, पूजा में भूल हो जाना आदि। कई बार कोई समस्या आने के कारण भी व्रत खंडित हो जाता है तो ऐसे में कुछ सरल उपाय बताएं गए है।

नवरात्र व्रत-पूजा का खंडित होना 
यदि जाने-अनजाने में हुई गलती या किसी अन्य कारण से व्रत टूट गया है या पूजा खंडित हो गई है, अखंड ज्योत बुझ गई है तो कुछ सरल उपाय कर लेने चाहिए, इससे दोष नहीं लगता है, गलती का प्रायश्चित करने से उसका दोष भी नहीं लगता है, साथ ही मानसिक अशांति भी दूर होती है।  

व्रत में भूल से कुछ खा लें
यदि व्रत में भूल से कुछ खा लें तो मां दुर्गा के सामने बैठकर अपनी गलती के लिए माफी मांगे, सच्चे मन से प्रार्थना करें, फिर दीपक जलाएं और मां दुर्गा के मंत्र का जाप करें, ध्यान रखें कि इस दौरान आप पवित्र स्थिति में हों, हाथ-मुंह धोकर साफ कपड़े पहनकर ही मंत्र जाप करें और दीपक प्रज्वलित करें।

स्वास्थ्य कारण से व्रत टूट जाएं
यदि सेहत संबंधी समस्या के चलते 9 दिन का व्रत बीच में ही तोड़ना पड़े तो मां दुर्गा को स्थिति बताते हुए क्षमा मांगें, साथ ही रोजाना पूजा का क्रम जारी रखें, नवरात्र व्रत के आखिर में विधि-विधान से हवन और कन्या पूजन करें।

pc- divinesansar.com