Shardiya Navratri 2026: व्रत के दौरान किन चीजों को खाने से बना ले दूरी और किन चीजों का करें सेवन, जाने क्या कहते हैं नियम
- byShiv
- 12 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है, भक्त माता के 9 स्वरूपों की पूजा कर रहे हैं और मां को खुश करने के लिए पूजा के साथ साथ व्रत भी कर रहे है। व्रत रखने से न केवल पुण्य फल मिलता है, बल्कि शरीर भी शुद्ध होता है। लेकिन व्रत के दौरान अक्सर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं कि क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए? तो आज जानते है इस बारे में।
नवरात्रि व्रत में क्या खा सकते हैं
अनाजः कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, राजगिरा और समा के चावल का उपयोग कर सकते हैं।
सब्जियों में- आप आलू, अरबी, शकरकंद, कद्दू, गाजर, खीरा और कच्चा केला व्रत में खा सकते है।
फल - फल और ड्राय फ्रूट्स खा सकते हैं। मखाने को देसी घी में भूनकर खाना बेहद सेहतमंद होता है।
दूध, दही, पनीर, घर का निकला मक्खन, छाछ और देसी घी का सेवन कर सकते हैं।
मसाले और नमकः व्रत में साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का ही प्रयोग करें। मसालों में जीरा, काली मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक और अदरक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
नवरात्रि व्रत में क्या न खाएं?
गेहूं, चावल, सूजी, मैदा, बेसन और सभी तरह की दालें खाना मना है।
तामसिक भोजन- प्याज और लहसुन को तामसिक माना गया है, इसलिए व्रत के दौरान घर के पूरे खाने में इनका प्रयोग न करें। शराब या धूम्रपान का सेवन नवरात्रि के नौ दिनों तक पूरी तरह वर्जित है।
मसाले- नमक और हल्दी का प्रयोग नहीं किया जाता। सरसों के तेल और रिफाइंड ऑयल की जगह मूंगफली का तेल या देसी घी इस्तेमाल करें।
pc- bhaskar






