Chandra Grahan 2024: 18 सितंबर को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रखें इन खास बातों का ध्यान
- byShiv
- 17 Sep, 2024

इंटरनेट डेस्क। साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 18 सितंबर को सुबह 6 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा। आपको बता दें इसके पहले साल का पहला चंद्र ग्रहण 24 मार्च को लगा था। साल का यह दूसरा ग्रहण चंद्रमा और राहु की युति में मीन राशि में लगेगा। इसके साथ ही इस बार पितृपक्ष में चंद्र ग्रहण का साया लगेगा।
भारत में नहीं देखा जा सकेगा
17 सितंबर से पितृपक्ष भी शुरू हो चुका है, 18 सितंबर को जो चंद्र ग्रहण लगेगा उसका अद्भुत नजारा आसमान में देखने को मिलेगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे 4 मिनट होगी। वैस बता दें की साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर, बुधवार को लगेगा, लेकिन इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। ऐसे में दुनिया के बाकी हिस्सों में जब यह चंद्र ग्रहण लगेगा तब भारत में सुबह रहेगी। जिसके चलते इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान
चंद्र ग्रहण की अवधि के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर रहना चाहिए
ग्रहण के दौरान किसी भी नुकीली वस्तु जैसे - कैंची, चाकू आदि के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
इस समय कुछ भी खाने से बचना चाहिए।
अपने घर की खिड़कियों को पर्दों से ढक दें, ताकि ग्रहण की नकारात्मक किरणें घर में न आ सके।
ग्रहण से पहले बने हुए भोजन का प्रयोग न करें।
ग्रहण समाप्त होने के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर पवित्र स्नान करें।
इस दौरान गर्भवती महिलाएं मन में भगवान शिव और विष्णु जी का ध्यान करती रहें।
pc- india.com