Chhath Puja 2025: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छट महापर्व का हुआ समापन, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड

इंटरनेट डेस्क। लोक आस्था और सूर्याेपासना का महापर्व छठ पूजा देशभर में पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस पर्व का समापन हो गया। आज बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली से लेकर नोएडा, चंडीगढ़ और मुंबई तक घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, हजारों श्रद्धालु परिवारों सहित पहुंचे।

सजाया गया था घाटों को
छठ महापर्व के दौरान घाट भक्ति गीतों, ढोलक की थाप और पारंपरिक गीतों से गुलजार रहे, छठ घाटों पर वेदी को केले से पारंपरिक तौर पर सजाया गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए, चार दिन चलने वाला यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया की आराधना के साथ संपन्न हुआ, जिसने एक बार फिर पूरे देश को आस्था और एकता के रंग में रंग दिया।

बिहार में दिखा अलग रंग
बिहार में इस बार छठ का राजनीतिक रंग भी देखने को मिला, विधानसभा चुनाव में कई राजनीतिक दलों के उम्मीदवार घाटों पर पहुंचे और श्रद्धालुओं का आशीर्वाद लिया। राजनेताओं की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया। देश के कई प्रमुख क्षेत्रों जैसे पटना, गोपालगंज, मऊ, वाराणसी, नोएडा, और दिल्ली के घाटों पर सुबह और शाम की पूजा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।

pc- jagran