China: पश्चिमी चीन में हुआ बड़ा कांड, न्यूक्लियर मिसाइलों में फ्यूल की जगह भर दिया पानी, अमेरिकी इंटेलिजेंस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी चीन में करप्शन का एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जो आपको भी सोचने को मजबूर कर देगा। यहां चीनी आर्मी के टॉप जनरल को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। न्यूक्लियर मिसाइल में फ्यूल की जगह पानी भरे जाने क मामले ने भ्रष्टाचार को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। ये खुलासा अमेरिकी इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के आधार पर हुआ है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यही कारण था कि 2024 में चीन ने अपने रॉकेट फोर्स की पूरी लीडरशिप को हटा दिया। झांग यूक्सिया चीन के टॉप मिलिट्री ऑफिसर और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सहयोगी थे, शी के बाद झांग चीन के मिलिट्री कमीशन में सबसे सीनियर थे, जो देश की सबसे बड़ी मिलिट्री कमांड बॉडी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक झांग को 19 जनवरी को चीन के न्यूक्लियर हथियारों का डेटा अमेरिका को लीक करने, रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। ब्लूमबर्ग ने 2024 में अमेरिकी इंटेलिजेंस अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट किया था कि भ्रष्टाचार का एक उदाहरण यह था कि पश्चिमी चीन के शिनजियांग मिसाइल फील्ड में मिसाइलो के पूरे एरिया में ऐसे ढक्कन लगाए गए थे जो मिसाइलों को ठीक से लॉन्च होने से रोकते थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना में यह क्लीनिंग ऑपरेशन इक्विपमेंट की समस्याओं की वजह से हुआ. इसमें उदाहरण के तौर पर उन मिसाइलों का ज़िक्र किया गया जिनमें फ्यूल की जगह पानी भर दिया गया था।

pc- CNN