CJP: अभिजीत दीपके ने मुंबई में कहा, 'नरेंद्र मोदी एक तानाशाह है' देश के युुवाओं से डरे हुए हैं

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट होना है। दिल्ली में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बावजूद भी जंतर-मंतर के आसपास लोगों की भीड़ का पहुंचना शुरू हो चुका है। इस बीच सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके भी प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। दीपके के साथ आशुतोष रांका भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

क्या कहा दीपके ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले अभिजीत दीपके ने मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह बताया। उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी एक तानाशाह है।” दीपके ने मुंबई छोड़ने से पहले आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी की जिसमें उन्होंने कहा कि जिंदगी जीने के दो ही तरीके होते हैं, एक जो हो रहा है होने दो बर्दाश्त करते जाओ या फिर जिम्मेदारी उठाओ उसे बदलने की।

युवाओं से क्यों डरे हैं पीएम मोदी
खबरों की माने तो दीपके ने कहा है, “मुझे हैरानी है कि इस देश के प्रधानमंत्री देश के युवाओं और लोगों से इतने डरे हुए क्यों हैं। रेलवे सेवा और मेट्रो सेवा को बंद करने की क्या जरूरत थी? उन्होंने इंटरनेट काट दिया है और सड़कें ब्लॉक कर दी हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से आर्मी बुलाकर दिल्ली में तैनात कर दी है। उन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों से फोर्स बुलाकर दिल्ली में तैनात कर दी है।

pc- jansatta