CJP: दिल्ली में सीजेपी का कल बड़ा प्रदर्शन, आज रात से पुलिस बंद करेगी 57 मेट्रो स्टेशन, जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का 10 अक्टूबर को बड़े लेवल पर प्रदर्शन होना हैं, इसको लेकर पुलिस ने मंजूरी नहीं दी हैं, लेकिन सीजेपी की और से तैयारी पूरी हैं। इस बीच, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कल रद्द रहेंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द कर दिया है। दरअसल, सीजेपी और लेफ्ट संगठनों ने देशभर में समर्थकों को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रदर्शन से पहले 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने और 10 डिटेंशन सेंटर बनाने का फैसला लिया है।

सीजेपी क्या कह रही
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इससे पहले गुरुवार रात कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि पुणे के छात्रों को दिल्ली जाते समय बीच रास्ते में हिरासत में लिया गया। उन्हें बस से अज्ञात जगह ले जाया गया। मध्य प्रदेश का एक वीडियो भी साझा किया। इसमें चलती बस में युवाओं को दिखाया गया है। एक युवक ने मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की बात कही।

नहीं मिली इजाजत
खबरों की माने तो दिल्ली पुलिस ने कहा कि जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन की परमिशन नहीं दी गई है। वहां पर बीएनएनएस की धारा 163 लागू है यानी 5 लोग नहीं जुट सकते। अगर इसका पालन नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। होटलों में रिकॉर्ड की जांच- दिल्ली पुलिस होटलों और गेस्ट हाउसों में जाकर रजिस्टर चेक कर रही है। वहां ठहरे मेहमानों की आईडी और जानकारियों की बारीकी से पड़ताल हो रही है।

pc- aaj tak