Cockroach People's Party: कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर हो रही ठगी, कई राज्यों में पुलिस ने एडवाइजरी की जारी
- byShiv
- 25 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी छाई हुई हैं। बढ़ती लोकप्रियता के बीच साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए। गए हैं। अलग-अलग राज्यों की पुलिस ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा है कि सीजेपी से जुड़ने, सदस्य बनने या पदाधिकारी बनाने के नाम पर भेजे जा रहे लिंक और एपीके फाइल साइबर ठगी का हिस्सा हो सकते हैं।
क्या कहा गया हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो साइबर अपराधी सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर आकर्षक मैसेज भेज रहे हैं। इनमें लिखा होता है- देश बदलना है तो पार्टी से जुड़ें या बड़ी जिम्मेदारी पाने के लिए रजिस्टर करें। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल या लैपटॉप की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसे लिंक फिशिंग वेबसाइटों पर ले जाते हैं, जहां से बैंकिंग डिटेल, निजी फोटो और दस्तावेज चुराए जा सकते हैं।
एडवाइजरी वीडियो जारी किए
खबरों की माने तो साइबर एक्सपर्ट त्रिलोक शर्मा के मुताबिक पंजाब, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में ऐसे मैसेज सामने आए हैं। लुधियाना पुलिस को ही करीब एक दर्जन शिकायतें मिल चुकी हैं। इसी वजह से कई राज्यों की पुलिस ने एडवाइजरी और जागरूकता विडियो जारी किए हैं।
pc- BBC





