Commercial Cylinder Rule: क्या आप घर में करते हैं कमर्शियल गैस सिलिंडर का उपयोग तो लग सकता हैं जुर्माना, जाने क्या कहता हैं नियम
- byShiv
- 27 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान अमेरिका युद्ध के कारण एलपीजी गैस चर्चाओं में थी। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से भारत सरकार को भी एलपीजी गैस सिलिंडर के कई नियम बदलने पड़े। वहीं, इन सबके बीच क्या आप ये जानते हैं कि आप घर में कमर्शियल सिलिंडर यानी वो नीले सिलिंडर का इस्तेमाल नहीं कर सकते? क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आप पर भारी जुर्माना भी लग सकता है।
कमर्शियल सिलिंडर के इस्तेमाल से जुड़े क्या नियम हैं...
कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल केवल व्यवसाय से जुड़ी जगहों पर हो सकता है
इसमें होटल, रेस्तरां, ढाबा, कैफै, शादी-फंक्शन जैसी जगहों पर किया जा सकता है।
कहां इस्तेमाल नहीं किया जा सकता कमर्शियल सिलिंडर?
जान लें कि आप घर में कमर्शियल गैस सिलिंडर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं
अगर आप ऐसा करते हैं, तो इसे कानूनी रूप से अपराध माना जाता है
क्या है जुर्माने का प्रावधान?
दरअसल, घर में आप सिर्फ घरेलू गैस यानी 14.2 किलो वाले लाल रंग के सिलिंडर का ही इस्तेमाल कर सकते हैं
कमर्शियल गैस सिलिंडर का इस्तेमाल घरों में नहीं किया जा सकता
अगर कोई ऐसा करता है, तो कमर्शियल गैस सिलेंडर को जब्त किया जा सकता है
साथ ही आपके गैस कनेक्शन को कैंसिल भी किया जा सकता है
अगर आप घर में कमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है
गैस कनेक्शन नियमों का उल्लंघन करने पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
pc- deccanherald.com






