Congress: हरियाणा कांग्रेस में बड़ा बदलाव, भूपेंद्र सिंह हुड्डा बने नेता प्रतिपक्ष, पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली राव नरेंद्र सिंह को
- byShiv
- 01 Oct, 2025

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा में लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है। जी हां पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा था। हार के लगभग साल भर बाद अब कांग्रेस ने राज्य के संगठन में बदलाव किया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो पार्टी ने राव नरेंद्र सिंह को राज्य कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पार्टी ने विधानसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी दी है।

आलाकमान ने किया फैसला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान उदयभान के हाथ में थी लेकिन अब पार्टी ने राव नरेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी है। अनुमान के मुताबिक पार्टी को संगठन में परिवर्तन करने में इतना ज्यादा समय इसलिए लगा क्योंकि पार्टी में आंतरिक टकराव काफी बढ़ गया था। हरियाणा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के राजनीतिक करियर की बात करें तो वे तीन बार के विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही वह हरियाणा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा बने नेता विपक्ष
वहीं हरियाणा विधानसभा में पिछले 10 महीनों से सीएलपी यानी नेता विपक्ष का पद खाली था। ऐसे में भूपेंद्र हुड्डा को पार्टी ने एक बार फिर कांग्रेस विधायक दल का नेता और नेता विपक्ष बनाया है। खास बात यह भी है कि अधिकांश कांग्रेस विधायक हुड्डा के प्रति निष्ठा रखते है। जिसके चलते पार्टी उन्हें नजरंदाज नहीं कर सकती है।
pc- abp news, thestatesman.com, ndtv.in