Congress: सांसद शशि थरूर एक बार फिर कांग्रेस के निशाने पर, जाने क्या हैं इसके पीछे का कारण

इंटरनेट डेस्क। केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर एक बार फिर कांग्रेस के निशाने पर हैं। इस बार वजह जम्मू और कश्मीर को लेकर किया गया एक पोस्ट था, जिसमें उन्होंने क्षेत्र की स्थिति का जिक्र किया था। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ को लेकर भी उन्हें पार्टी में आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि, सांसद ने अब तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

क्या बोले शशि थरूर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस सांसद ने कहा, श्रीनगर में आज लोक भवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ एक बेहतरीन बैठक का सौभाग्य मिला। हमने राज्य के हालात और सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रही उत्साहजनक प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने आगे कहा, जब मैं वहां पहुंचा, तो वह कश्मीरी लेखक संघ और महिला संगठन की अध्यक्ष से बातचीत कर रहे थे, जो एक सकारात्मक पहल है, जिसका मैंने स्वागत किया। अब भी कई चुनौतियां हैं और बहुत कुछ किया जाना बाकी है। लेकिन बैठक के बाद मुझे सकारात्मकता का अहसास हुआ।

कांग्रेस नेता हुए नाराज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जम्मू और कश्मीर कांग्रेस के प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने थरूर की पोस्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सांसद को सच्चाई का पता करने के लिए लोगों से मुलाकात करनी चाहिए। उन्होंने लिखा, कश्मीर के लोग भी आपसे मिलने की उम्मीद कर रहे थे ताकि जमीनी हकीकत को बेहतर ढंग से समझा जा सके। कम से कम अपनी पार्टी के उन लोगों से मिलने का समय तो निकाल लेते, जो 7 साल पहले हमसे छीने गए राज्य के दर्जे के लिए लड़ रहे हैं।

pc- aaj tak