Congress: वायनाड सीट से राजनीति में डेब्यू करेगी प्रियंका गांधी, राहुल गांधी बने रहेंगे रायबरेली से सांसद

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड सीट को छोड़ने का फैसला कर लिया हैं। अब राहुल गांधी रायबरेली सीट से ही सांसद बने रहेंगे। हाल ही हुए लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी ने दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ा था जिसमें पहली सीट वायनाड और दूसरी सीट वाराणसी थी। दोनों ही सीटों से राहुल गांधी लगभग 3-3 लाख अधिक वोटों से जीते है। ऐसे में अब राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद रहेंगे और वायनाड से प्रियंका गांधी चुनाव उपचुनाव लड़ेगी।

प्रियंका गांधी उतरेगी मैदान में
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी साल 2019 से राजनीति में हैं और उनके पास अधिकतर समय यूपी का चार्ज रहा है। हाल ही हुए लोकसभा चुनावों में उन्होंने रायबरेली सीट पर राहुल गांधी के लिए प्रचार प्रसार किया था और उनकी ही प्लानिंग के साथ में राहुल गांधी को यहा से वोट भी मिल थे।
 

पहली बार उतरेगी चुनावों में 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा उपचुनाव के जरिए चुनावी मैदान में उतरने जा रही हैं। कांग्रेस ने उन्हें वायनाड सीट से चुनाव लड़वाने का ऐलान किया है। प्रियंका गांधी को लेकर समय-समय पर अमेठी तो कभी रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में उतारने की अटकलें लगाई जाती रही है। हालांकि ऐसी सारी अटकलों को दरकिनार कर अब प्रियंका गांधी वायनाड से मैदान में उतरने जा रही है।
 

क्या कहा प्रियंका गांधी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रियंका गांधी ने सोमवार को अपनी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद कहा, मुझे जरा भी घबराहट नहीं है... मैं बहुत खुश हूं कि मुझे वायनाड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि मैं उन्हें वायनाड की जनता को राहुल की अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी।
 

जीती तो राहुल सोनिया के साथ होगी संसद में
वैसे तो अभी वायनाड की सीट राहुल गांधी के पास हैं, लेकिन खाली होने पर प्रियंका गांधी लोकसभा उपचुनाव जीत जाती हैं, तो यह पहली बार होगा कि सोनिया, राहुल और प्रियंका तीनों एक साथ संसद में बैठेंगे। सोनिया गांधी फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बन  चुकी हैं और उनकी रायबरेली सीट खाली होने के बाद ही राहुल गांधी यहा से सांसद बने है।

pc-jansatta, aaj tak,tv9,aaj tak, abp news