Congress: राहुल गांधी देशभर में करेंगे चार रैलियां, मनरेगा का नाम बदलने को लेकर केंद्र सरकार का करेंगे...

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को पार्टी के नेताओं के साथ त्रिस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की जगह जी राम जी लागू करने के विरोध में देश में चार रैलियां करेंगे। इसके लिए समय और तारीख लगभग तय से हो चुकी है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उत्तर भारत में रैली के लिए पंजाब को चुना है।

क्या बताया प्रदेश प्रभारी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रदेश प्रभारी ने रैली के लिए स्थान और तारीख तय करने की जिम्मेदारी पंजाब कांग्रेस को दी है। यह रैली फरवरी के अंत या मार्च के दूसरे सप्ताह में हो सकती है। बैठक के दौरान प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश प्रभारी को यह सलाह दी कि जो भी सांसद हैं, उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट न दिया जाए। सोमवार की बैठक में प्रदेश प्रभारी ने सबसे ज्यादा जोर संगठन को मजबूत करने पर दिया। 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की बैठक में वड़िंग ने प्रदेश प्रभारी को हरियाणा की तर्ज पर पंजाब में भी सांसदों को टिकट नहीं देने की सलाह दे डाली और बोले वह सांसद ही खुश हैं।

शुरू हुई डिनर डिप्लोमेसी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो  कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद अब विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने डिनर डिप्लोमेसी शुरू कर दी है। सोमवार को प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल के चंडीगढ़ आने पर बाजवा ने अपनी कोठी पर पार्टी नेताओं के लिए डिनर का आयोजन किया। आमतौर पर कांग्रेस में रहते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह इस तरह की डिनर डिप्लोमेसी करते थे।

pc- deshbandhu.co.in