Video viral: पैरों से आटा गूंथने का वीडियो हो रहा वायरल...इस खाने को बनता देख आप भी बाहर खाने से करेंगे.... देखें वीडियो...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो आपको बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर देते है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसे देखकर लोग हैरान हैं। यह वीडियो राजस्थान के भीलवाड़ा शहर का बताया जा रहा है, हालांकि राजस्थान खबरें इसकी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दो लोग एक बड़े से बर्तन में पैरों से आटा गूंथते नजर आ रहे हैं। इसके बाद इसी आटे से कढ़ाई में एक बहुत बड़ी-पूड़ी बनाई दिखाई पड़ती है।

पैरों से गूंथा जा रहा आटा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े बर्तन में काफी मात्रा में आटा रखा हुआ है। इसमें दो लोग अपने पैरों से आटा गूंथते दिखाई दे रहे हैं, आटे की मात्रा इतनी ज्यादा है कि उसे हाथों से गूंथने के बजाय पैरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वीडियो में आसपास खाने का सामान और बड़े बर्तन भी नजर आ रहे हैं। लोगों के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।

वीडियो के दूसरे हिस्से में एक व्यक्ति आटे की बड़ी परत को उठाकर कढ़ाई में डालता दिखाई देता है। कढ़ाई भी काफी बड़ी है और उसमें तेल भरा हुआ नजर आ रहा है। आटे से तैयार इस बड़ी पूड़ी को देखकर लोग हैरान हैं। आमतौर पर घरों में छोटी-छोटी पूड़ियां बनाई जाती हैं, लेकिन यहां एक ही बार में इतनी बड़ी पूड़ी तैयार की जा रही है।

pc-  abp news