COVID-19: कोरोना महामारी की फिर से दिख रही दस्तक, जुलाई में मिले इतने मरीज की जानकर....क्या आ गए मास्क लगाने के दिन....

इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस ने कई लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया था। एकई लोों के घर उजड़ गए थे। साल 2020 से 2021 तक लोग अपने घरों में थे, दुनियाभर के देशों में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिला था। अब एक बार फिर से कोरोना वायरस फैल रह है। भारत में फिर से कोरोना वायरस के मामले देखने को मिल रहे हैं। 

कोरोना के मरीज मिले
जून में आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में कोविड के मामले देखने को मिले है,. आंध्र प्रदेश में 12 से ज्यादा लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं, वहीं कोरोना से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जिन 4 लोगों की मौत हुई वह पहले से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

1 से 17 जुलाई तक देशभर में कोरोना के लगभग 339 मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मामले केरलम (115) देखने को मिले हैं, इसके बाद कर्नाटक (64), महाराष्ट्र (43), तमिलनाडु (39), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (18), दिल्ली (18) और राजस्थान (12) का नंबर पर है। 

मास्क लगाएं या नहीं? 
कोरोना के मामले सामने आ है लेकिन कोविड को लेकर देशभर में कोई नई लहर नहीं आई है। अभी तक कोई खतरनाक वेरिएंट सामने नहीं आया है, ऐसे में लोगों को पैनिक होने या घबराने की बजाए कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। क्या अभी से मास्क लगाना चाहिए या नहीं, हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार हर किसी को मास्क नहीं लगाना है। अगर आपको बुखार, खांसी, गले में खराश है तो मास्क जरूर लगाना चाहिए।

pc- amar ujala