Crime: इंस्टाग्राम की दोस्ती युवक को पड़ी भारी, विवाहित महिला ने बना लिया अश्लील वीडियो और फिर पैसे करवा लिए...अब पुलिस कर रही

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के मैहर में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां यहां अविवाहित युवक एक शादीशुदा महिला द्वारा अपने घर ले जाकर अन्य पुरूष मित्रों को बुलाकर साथ मारपीट करने व नग्न अवस्था का वीडियों बनाकर 56000 रुपए ट्रांसफर्म कराने का शिकायत लेकर थाना पहुंचा। इस मामले में मैहर पुलिस ने महिला आरोपित महिला समेत एक पुरुष आरोपित को गिरफ्तार किया है। 

क्या हैं मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस संबंध में मैहर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के दस दिन पूर्व इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए दोनों महिला मानषी नामदेव(35) व पीड़ित युवक शिवशंकर गुप्ता (30) की दोस्ती हुई थी। दस दिन बाद जब दोनों मिले तो पीड़ित युवक शिवशंकर महिला को छोडऩे उसके घर तक गया। 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
घर के अंदर आने महिला पानी लेने गई तभी तीन अन्य युवक उसके घर आ पहुंचे। जिनके पहुंचने के बाद मानषी रसोई से बाहर आई और सभी मिलकर पहले शिवशंकर गुप्ता को जमकर पीटा और उसके बाद उसके सारे कपड़े उतरवाकर उसका नग्न अवस्था का वीडियों भी रिकार्ड कर लिया। जिसे प्रसारित करने की धमकी देते हुए आरोपितों ने उससे आन लाइन 56000 रुपएं भी ट्रांसफर्म करवाएं गएं।

pc- punjabkesari.in