DA Hike: दशहरे से पहले मिलने जा रही कर्मचारियों को खुश खबरी, DA में होगी इतने प्रतिशत बढ़ोतरी!

इंटरनेट डेस्क। त्योहारी सीजन की शुरूआत होने वाली हैं और ऐसे में कर्मचारियों को अच्छी खबर का इंतजार है। केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स इस समय जुलाई के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। कैबिनेट ने अभी तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी नहीं दी है। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स अनुमान लगा रहे हैं कि शायद दशहरे तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार खत्म हो जाए।

हो सकती हैं घोषणा
सरकार आमतौर पर सितंबर या फिर अक्टूबर के महीने में जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान करती है। पिछले साल जुलाई में लागू होने वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को केंद्रीय कैबिनेट ने 1 अक्टूबर को मंजूरी दी थी। उस समय महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा किया था, जो बढ़कर 55 से 58 फीसदी हो गया था। ऐसे में संभावना है कि दशहरे से पहले कैबिनेट महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे सकती है। 

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी का 60 फीसदी है। साल के पहले महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की घोषणा 18 अप्रैल को गई थी, जो 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ था और अब जुलाई वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है।

pc- newsbytesapp.com