Sanjay Dutt: अभिनेता संजय दत्त ने कहा अब देश में 'शांति' महसूस नहीं होती, विवाद बढ़ा तो देनी पड़ी...
- byShiv
- 05 Oct, 2026
इंटरेनट डेस्क। अभिनेता संजय दत्त एक्टर शेखर सुमन के टॉक शो शेखर टूनाइट में शामिल हुए थे, यहां एक्टर ने देश के मौजूदा हालात पर अपनी राय रखते हुए कहा कि उन्हें अब देश में शांति महसूस नहीं होती, उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई थी, अब एक्टर ने अपने बयान पर सफाई दी है।
संजय दत्त ने क्या कहा
रविवार शाम को, एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक बयान जारी किया और शो में कही गई अपनी बातों को साफ किया। इसमें लिखा था, मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मेरा मकसद कभी भी किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, नाराज करना या उनका अनादर करना नहीं था।
मेरी बातें एक स्क्रिप्टेड बातचीत के दौरान कही गई थीं, जिसका मकसद हल्का-फुल्का और मजाकिया अंदाज रखना था, इसके पीछे की भावना वैसी ही थी जैसा मुन्ना भाई जैसी फिल्मों में मजाक और व्यंग्य देखने को मिलता है, खासकर गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट, जिसका मकसद प्यार, अपनापन, एकता और सद्भावना का संदेश देना था, अफसोस की बात है कि मेरी बातों का मतलब उस संदर्भ से हटकर निकाला गया।
pc- webdunia.com






