Delhi: पहले बहन के घर खाई पकौड़ी, फिर एक हजार के लिए बहन और भांजे को दी दर्दनाक मौत, दहल जाएगा दिल
- byShiv
- 23 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो हर किसी को झकझौर कर देगी। यहां एक मां और बेटे की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कातिल को गिरफ्तार कर लिया। कातिल भी कोई और नहीं बल्कि मृतक महिला का मौसेरा भाई है। जिसने बेरहमी से अपनी बहन और भांजे को मौत के घाट उतार दिया।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर काबू किया। उसने 20 मई को गोविंदपुरी में शारदा और उनके बेटे की हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाला शारदा का मौसेरा भाई सौरभ है, जो संगम विहार में रहता है और साप्ताहिक बाजार में रेहड़ी लगाने का काम करता है। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार सौरभ के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि घटना वाली रात सौरभ शारदा के घर पहुंचा था। शारदा ने उसे पकौड़ी बनाकर खिलाई थी। इसी दौरान आरोपी ने एक हजार रुपये मांगे। पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
गुस्से में किया कांड
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आरोप है कि गुस्से में सौरभ ने शारदा के बाल पकड़कर रसोई में रखे चाकू से उनका गला काट दिया। शोर सुनकर जब उनका बेटा किचन में पहुंचा तो आरोपी ने उस पर भी ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर में रखे करीब 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था।
pc- newsclick.in, jagran






