Delhi: स्लीपर बस में किशोरी के साथ सामूहिक गैंगरेप में बड़ा खुलासा, बस के पर्दों से हाथ पांव बांध...फिर किया था...पीड़िता के कपड़ो...
- byShiv
- 03 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली पुलिस स्लीपर बस में 17 साल की किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जांच जारी है। इस जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और एक आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन का इस्तेमाल कर बस के पूरे रूट का पता लगा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि अगस्त के पहले हफ्ते में हुई इस घटना के मामले में पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी।
पुलिस ने दोबारा दर्ज किए पीड़िता के बयान
पुलिस ने पीड़िता के बयान दोबारा दर्ज किए। पीड़िता ने कहा कि पर्दे से उसके हाथ-पांव बांधने की कोशिश की गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस चार अगस्त की रात बस की आवाजाही का पता लगाने के लिए कई जगहों से इकट्ठा की गईं सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, जिसमें कश्मीरी गेट, तिमारपुर पार्किंग और ग्रेटर नोएडा में परी चौक शामिल हैं।
बस के अंदर मिले जांच टीम को सबूत
पुलिस ने बताया कि बस को जब्त करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनका पोटेंसी टेस्ट कराया गया। फोरेंसिक जांच के दौरान बस के अंदर लड़की के बाल मिले। जांचकर्ता अब और फोरेंसिक सबूतों के लिए गाड़ी से मिले सीट कवर और दूसरी चीजों की जांच कर रहे हैं। पीड़िता के कपड़े, जिन पर खून और वीर्य के दाग हैं, उन्हें फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा गया है। इनका मिलान दोनों आरोपियों बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप के डीएनए सैंपल से किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि पीड़िता के कपड़े, सीट कवर और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मामले के अहम सबूत हैं।
pc- sabrangindia.in






