Dhurandhar: जाने धुरंधर की स्टारकॉस्ट को मिली हैं कितनी फीस, रणवीर ने लिए हैं सबसे...
- byShiv
- 04 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। आने वाले शुक्रवार को रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज होने वाली है। लेकिन रणवीर के गिरते स्टारडम के लिए धुरंधर संजीवनी बन सकती है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। वैसे आज इस फिल्म की कास्ट की फीस के बारे में जानने की कोशिश करेंगे।
रणवीर सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए रणवीर सिंह को सबसे ज्यादा फीस मिली है। एक्शन थ्रिलर के लिए उनके 50 करोड़ चार्ज करने की अटकलें हैं।
संजय दत्त
रिपोर्ट्स का कहना है कि संजय दत्त को 10 करोड़ फीस मिली है। फिल्म में वो पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर एसपी चौधरी असलम का रोल प्ले कर रहे हैं।
आर माधवन
इंडियन इंटेलिजेंस ऑफिसर अजय सान्याल का रोल निभा रहे हैं। आदित्य धर के डायरेक्सन में बनी इस फिल्म के लिए माधवन को 9 करोड़ फीस मिलने की चर्चा है।
अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना इस फिल्म में अपने लुक और एक्टिंग से सरप्राइज कर रहे हैं। वो रहमान डकैत का रोल प्ले कर रहे हैं। उन्हें 3 करोड़ फीस दिए जाने की चर्चा है।
अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल भी फिल्म धुरंधर का अहम हिस्सा हैं, उनकी फीस 1 करोड़ बताई जा रही है।
सारा अर्जुन
फिल्म की लीडिंग लेडी सारा अर्जुन हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सारा ने अपने रोल के लिए 1 करोड़ चार्ज किया है। वो रणवीर की हीरोइन बनी हैं।
pc - parbhat khabar






