E-20 Petrol: गडकरी का बड़ा बयान, जिसे एथेनॉल मिक्स पेट्रोल नहीं चाहिए, वे 100% प्योर पेट्रोल खरीद सकते हैं, लेकिन देने होंगे...
- byShiv
- 16 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। एथेनॉल मिक्स पेट्रोल ई20 को लेकर इस समय देश में चर्चाओं का बाजार खूब गर्म है। बहुत से लोगों को शिकायत हैं कि ई-20 पेट्रोल से उनकी गाड़ी की माइलेज कम हो गई है और इंजन को नुकसान हो रहा है। वहीं, सरकार का कहना है कि यह वाहनों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि जिन्हें एथेनॉल मिक्स पेट्रोल नहीं चाहिए, वे 100 प्रतिशत प्योर पेट्रोल खरीद सकते हैं, बस प्योर पेट्रोल खरीदने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी होगी।
ई-10 पेट्रोल पर वापस आना मुश्किल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, नितिन गडकरी ने कहा है कि बिना एथेनॉल मिला पेट्रोल भी खरीद सकते हैं। जब गडकरी से पूछा गया कि क्या लोगों की चिंता दूर करने के लिए पंपों पर कम एथेनॉल मिक्स यानी ई-10 पेट्रोल वापस आ सकता है, तो उन्होंने कहा कि ऐसा शायद ही हो। उन्होंने कहा, “जब हम 20 प्रतिशत एथेनॉल मिक्सिंग का टारगेट पूरा कर चुके हैं और देश के कोने-कोने में ई20 पेट्रोल मिल रहा है, तो पीछे हटना मुमकिन नहीं है।
सिरे किया खारिज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ई20 पेट्रोल से गाड़ियों के इंजन खराब होने और माइलेज घटने की बात को नितिन गडकरी ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ई-20 पेट्रोल को लेकर उपजा पूरा विवाद राजनीतिक रूप से प्रेरित है और सरकार को निशाना बनाने के लिए भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही हैं।
pc- newsonair.gov.in






