Earth Rotation video: धरती कैसे घूमती हैं आ गया हैं वीडियो सामने, लद्दाख में भारतीय वैज्ञानिक ने चार दिन की मेहनत के बाद Earth Rotation किया शूट, आप भी देखें वीडियो

इंटरनेट डेस्क। जब आप हम छोटी कक्षाओं में पढ़ते थे तो बताया जाता था की धरती अपनी धुरी पर घूमते हुए सूर्य के चारो ओर चक्कर लगाती है, बताया जाता था की धरती जितने समय में सूर्य का एक चक्कर लगाती है उसे एक वर्ष और जितने समय में अपनी धुरी पर एक चक्कर पूरा करती है उसे एक दिन कहा जाता है। लेकिन कभी हमे ये अहसास नहीं होता था की धरती कैसे घूमती है। कुछ लोग कई सवाल होते थे। लेकिन अब ये दिखाई भी देगी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है।

बनाया हैं वैज्ञानिक ने वीडियो
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय खगोलशास्त्री दोर्जे अंगचुक ने एक  टाइम-लैप्स वीडियो बनाया है जो लद्दाख में रिकॉर्ड किया गया है, इसमें पृथ्वी के घूमने को दर्शाया गया है, लद्दाख के हानले में भारतीय खगोलीय वेधशाला से लिया गया यह फुटेज पृथ्वी की गति का एक अनूठा नजारा प्रदर्शित करता है, वेधशाला में प्रभारी इंजीनियर अंगचुक ने 24 घंटे के निर्बाध टाइम-लैप्स को कैप्चर किया, इसमें दिन से रात और फिर दिन होने के दौरान होने वाले परिवर्तन को देखा जा सकता है।

हुई कई परेशानियां
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अंगचुक ने पृथ्वी के घूर्णन को टाइम-लैप्स वीडियो में कैद करने के दौरान कई मुश्किलों का सामना भी किया, उनका लक्ष्य ओरियन नक्षत्र को फ्रेम करना था, लेकिन आकाश में इसकी उच्च स्थिति नेविगेट करने में मुश्किल साबित हुई। हालांकि चार रातों तक लगातार कई मुश्किलों का सामना करने के बाद ये प्रोजेक्ट पूरा हुआ और दोर्जे अंगचुक ने पृथ्वी के घूर्णन को कैप्चर करने में सफलता प्राप्त की।

pc- india.com