ENG VS PAK: हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को रौंदा, पाक के नाम दर्ज हुई ये शर्मनाक उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के हेडिंग्ले मैच में पाकिस्तान तीसरे दिन ही हार गया। इस मैच में पाकिस्तान को 103 रन और एक पारी से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे कोई भी टीम कभी याद नहीं रखना चाहेगी।

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी की शुरुआत दोनों पारियों में शून्य से आगे नहीं बढ़ सकी। पहली पारी में खाता खुलने से पहले ही टीम का पहला विकेट गिरा और दूसरी पारी में भी कहानी जस की तस रही।

मैच की पहली पारी में युवा बल्लेबाज अजान अवैस ओली रॉबिन्सन की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उस वक्त स्कोरबोर्ड पर शून्य रन टंगा था। उम्मीद थी कि दूसरी पारी में पाकिस्तानी सलामी जोड़ी इस गलती से सबक लेगी, लेकिन शुक्रवार को मैदान पर उतरी टीम के साथ इतिहास ने खुद को दोहरा दिया। पारी के दूसरे ही ओवर में इमाम-उल-हक 5 गेंद खेलकर बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए नतीजतन, दोनों पारियों में पाकिस्तान का स्कोर 0/1 दर्ज हुआ। किसी एक पारी में शून्य पर पहला विकेट गिरना सामान्य बात है, लेकिन एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में खाता खोले बिना पहला विकेट गंवा देना बेहद दुर्लभ और निराशाजनक है। पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के लंबे इतिहास में दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने यह अनचाहा कारनामा सातवीं बार किया है।

PC- cricinfo.com