Ganesh Chaturthi 2026: जाने 14 या 15 सितंबर कब हैं गणेश चतुर्थी, पूजा और बप्पा की मूर्ति स्थापना के लिए क्या रहने वाला हैं शुभ मुहूर्त
- byShiv
- 05 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। भादो महीना त्योहारों का महीना होता हैं और इस महीने में कई बड़े पर्व आते है। जन्माष्ठिमी के बाद अब गणपति बप्पा के जन्मदिन की तैयारी शुरू हो गई है, विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था, इस वजह से हर साल इस तिथि को गणेश जन्मोत्सव मनाते हैं, जिसे गणेश चतुर्थी के नाम से भी जानते हैं। आइए जानते हैं कि इस साल गणेश चतुर्थी कब है?
कब है गणेश चतुर्थी
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर दिन सोमवार को सुबह 7.06 बजे से शुरू होगी, यह तिथि 15 सितंबर दिन मंगलवार को सुबह 7.44 बजे खत्म होगी। गणेश जी का जन्म चतुर्थी तिथि के दोपहर में हुआ था, ऐसे में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाएगी।
गणेश चतुर्थी मुहूर्त 2026
इस साल गणेश चतुर्थी की पूजा का शुभ मुहूर्त दिन में 11 बजकर 2 मिनट से है, जो दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। गणपति बप्पा की पूजा के लिए आपको करीब ढाई घंटे का शुभ समय प्राप्त होगा। इस समय में आप गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना भी कर सकते हैं। उस दिन का अभिजीत मुहूर्त 11.52 ए एम से दोपहर 12.41 पी एम तक है। यह मूर्ति स्थापना और कलश स्थापना के लिए अच्छा मुहूर्त है।
गणेश चतुर्थी पर भद्रा का समय क्या है?
इस बार गणेश चतुर्थी के दिन भद्रा लग रही है, हालांकि अच्छी बात यह है कि यह भद्रा पूजा मुहूर्त या गणेश स्थापना के समय नहीं है। उस दिन भद्रा शाम को 07 बजकर 20 मिनट से 15 सितंबर को सुबह 06 बजकर 06 मिनट तक है। इस भद्रा का वास पाताल लोक में है।
pc- astrosure.ai






