Gas Discovery: ईरान वार के बीच में भारत के लिए अच्छी खबर, अंडमान में मिला गैस का भंडार, ऑइल इंडिया ने की...
- byShiv
- 06 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण भारत को भी गैस और पेट्रोल डीजल की कमी का सामाना करना पड़ रहा है। इसी बीच अब खबरें हैं कि भारत में भी गैस का भंडार मिला है। बीते कई दिनों से गैस की किल्लत चलने के बाद अब गैस का भंडार मिलना अपने आप में खुशी और राहत की बात है।
ऑइल इंडिया की रिपोर्ट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरकारी कंपनी ऑइल इंडिया लिमिटेड को भारत के अंडमान समुद्र क्षेत्र में नेचुरल गैस का एक और बड़ा भंडार मिला है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि अंडमान के तट के समीप विजयपुरम-3 में एक कुएं में प्राकृतिक गैस मिली है। ये इस क्षेत्र में कंपनी की दूसरी जरूरी हाइड्रोकार्बन (तेल- गैस) की खोज है। कंपनी के मुताबिक विजयपुरम-3 कुआं अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है।
गहराई में मिली प्राकृतिक गैस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस जगह की ड्रिलिंग 355 मीटर गहरे समुद्री क्षेत्र में की गई। शुरुआती जांच के दौरान 1900 मीटर से ज्यादा गहराई में प्राकृतिक गैस के संकेत मिले और लगातार गैस निकलती दिखाई दी, जिससे यहां इसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई। इस बारे में बात करते हुए ऑइल इंडिया ने कहा कि ये खोज इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे ये संकेत मिलता है कि अंडमान समुद्री क्षेत्र में तेल और गैस के बड़े भंडार मौजूद हो सकते हैं।
pc- deccanchronicle.com






