Gold Silver Price: जाने आज क्या हैं देश में गोल्ड और सिल्वर का रेट, त्योहारी सीजन में बढ़ेगी चमक
- byShiv
- 10 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। कल से त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में 10 अक्टूबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 150870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में भाव 150720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमतः दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 150870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाताः मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 138160 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 150720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमतः 24 कैरेट सोने की कीमत 150720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमतः इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 150720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 138160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी का भाव
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में गिरावट है। 10 अक्टूबर की सुबह चांदी 234900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी में 4,500 रुपये की तेजी दर्ज की गई।
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
| दिल्ली | 138310 | 150870 |
| मुंबई | 138160 | 150720 |
| अहमदाबाद | 138210 | 150770 |
| चेन्नई | 138160 | 150720 |
| कोलकाता | 138160 | 150720 |
| हैदराबाद | 138160 | 150720 |
| जयपुर | 138310 | 150870 |
| भोपाल | 138210 | 150770 |
| लखनऊ | 138310 | 150870 |
| चंडीगढ़ | 138310 | 150870 |
pc- india tv hindi






